फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CMO ने बिधनू सीएचसी का किया निरीक्षण: ड्यूटी रजिस्टर में एडवांस में दस्तखत, अनुपस्थित नौ कर्मियों का वेतन रोका

Sat, 11 Jan 2025 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएमओ ने बिधनू सीएचसी का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिधनू सीएचसी की बदहाली शनिवार को सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने खुद जाकर देख ली। सुबह 10 बजे सीएमओ जब सीएचसी पहुंचे तो वहां के 12 कर्मचारी गायब थे। उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर खोलकर देखा तो कुछ स्टाफ के एडवांस में दस्तखत मिले। इस बीच वहां तीन कर्मचारी आ गए। इस पर नौ कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया।

विज्ञापन


सीएमओ को शिकायत मिली कि कुछ कर्मचारी शराब पीकर आते हैं और काम नहीं करते। इस पर सीएमओ ने निर्देश दिए कि जो काम नहीं करते, उन्हें गैर हाजिर माना जाएगा और वेतन काटा जाएगा। सीएमओ डाॅ. हरिदत्त नेमी को निरीक्षण के दौरान चार स्टाफ नर्स ड्यूटी पर नहीं मिलीं। लेकिन ड्यूटी रजिस्टर पर श्यामा, बीनू, रोली और प्राची स्टाफ नर्स के हस्ताक्षर थे। इस पर सीएमओ नाराज हो गए। सीएमओ रजिस्टर की फोटो भी खिंचवा ली। देर से सीएचसी पहुंचने वाले सभी स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जगह-जगह बिखरी गंदगी और टॉयलेट भी बुरे हाल में मिला। सीएमओ ने बाॅयोमीट्रिक हाजिरी का आदेश दिया। एक्सरे टेक्नीशियन गजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले तीन महीने से फ़िल्म उपलब्ध न होने से मरीजों का एक्सरे नहीं हो पा रहा है। सीएमओ डॉ. नेमी ने बताया कि देर से आने वालों को चेतावनी दी गई है। गैर हाजिर नौ स्टाफ का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें