फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दरोगा के चालक की बदजुबानी, विधायक सरोज कुरील पहुंची थाने, हटाने के लिए अधिकारियों से की शिकायत

Wed, 09 Sep 2026 04:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर के जीप चालक द्वारा विधायक सरोज कुरील व उनके पीआरओ पर अभद्र टिप्पणी करने से नाराज विधायक समर्थकों संग थाने पहुंचीं। विधायक ने एसएचओ से तीखी बहस के बाद चालक पर मुकदमे और उसे हटाने की मांग की।
विज्ञापन
थाने में विधायक सरोज कुरील और अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर के चालक द्वारा विधायक सरोज कुरील व उनके पीआरओ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर विधायक सरोज कुरील बुधवार को समर्थकों के साथ थाने पहुंच गईं। विधायक ने थाना प्रभारी मनोज भदौरिया से कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान उनकी विधायक के पीआरओ मनीष तिवारी से नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन

विधायक ने थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया से कहा कि वह अपने जीप चालक व उसकी जबान को काबू में रखें। विधायक ने खरी खोटी सुनाने के साथ कहा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करें। अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर विधायक प्रतिनिधि मनीष तिवारी की भी थाना प्रभारी से काफी देर तक नोकझोंक होती रही।

विज्ञापन

http://



चालक को हटाने के लिए की शिकायत

वहीं, चालक अभद्र भाषा के प्रयोग से इन्कार करता रहा। इसके सामने चालक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, जब विधायक ने उसे सबके सामने उसे पेश किया, तो चालक ने उसे पहचानने से इन्कार कर दिया। विधायक ने बताया कि चालक को हटाने के लिए अधिकारियों से शिकायत की गई। उन्होंने जल्द हटाने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें