फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: श्री राजपूत करणी सेना का समारोह, प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू का स्वागत, संगठन की मजबूती पर मंथन

Sun, 12 Apr 2026 02:52 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: किदवई नगर में श्री राजपूत करणी सेना ने प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और सामाजिक मुद्दों पर विचार साझा किए।
विज्ञापन
श्री राजपूत करणी सेना महानगर इकाई का विशेष सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में श्री राजपूत करणी सेना महानगर इकाई की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू के प्रथम आगमन के उपलक्ष्य में रखा गया था। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में महानगर के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को बड़ी माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष, जिला प्रभारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में दुर्गेश सिंह दीपू ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद करना और युवाओं को अपनी संस्कृति व विरासत के प्रति जागरूक करना है।

विज्ञापन

http://



संगठन की मजबूती पर मंथन

उन्होंने आगामी सांगठनिक विस्तार को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान किदवई नगर और आसपास के वार्डों में करणी सेना के विस्तार पर चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे समाज में एकता बनाए रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।में महानगर कार्यकारिणी के कई प्रमुख चेहरों को उनकी सक्रियता के लिए विशेष रूप से सराहा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें