फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुष्पा गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित, छह हजार उपभोक्ता परेशान, अन्य एजेंसियों में किए गए शिफ्ट

Sun, 12 Apr 2026 12:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर की पुष्पा गैस एजेंसी का लाइसेंस कालाबाजारी और अनियमितताओं के कारण निलंबित कर दिया गया है। इससे प्रभावित 6,000 उपभोक्ताओं को अब भवानी और सिंह गैस एजेंसी से गैस सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
अनियमितता पर पुष्पा गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गैस सिलिंडर वितरण में मनमानी, कालाबाजारी और लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद मकराबटगंज (खलासी लाइन) स्थित पुष्पा गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की संस्तुति पर कार्रवाई हुई है। एजेंसी बंद होने से करीब छह हजार उपभोक्ताओं के सामने संकट आ गया है। इन उपभोक्ताओं को अब भवानी और सिंह गैस एजेंसी में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी न होने पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता बुकिंग पर्ची लेकर पुष्पा गैस एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। पुष्पा गैस एजेंसी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उपभोक्ताओं का आरोपा था कि पुरानी बुकिंग को नजरअंदाज कर नई बुकिंग पर सिलिंडर दिए जा रहे हैं और कालाबाजारी भी हो रही है। एडीएम (सिविल सप्लाई) राजेश कुमार के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने एजेंसी पर छापा मारा था।

विज्ञापन

गैस एजेंसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
यहां कर्मचारी गैस स्टॉक, आवंटन और वितरण से जुड़े अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।  टीम जब मैनावती मार्ग स्थित गोदाम पहुंची तो वह भी बंद मिला था। इन अनियमितताओं के आधार पर एजेंसी के निलंबन की संस्तुति की गई थी जिस पर भारत पेट्रोलियम ने मुहर लगा दी। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। किसी भी गैस एजेंसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें