अब गोली ही चलेगी
जब अभिषेक ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने उनके डंपर चालक शानू निवासी लुधौरी नई बस्ती को गंभीरपुर के पास रोकने का प्रयास किया। पीड़ित के अनुसार, जब चालक शानू ने डर के मारे डंपर नहीं रोका, तो आरोपियों ने ललकारते हुए कहा, "अब गोली ही चलेगी" और सीधा डंपर पर फायर झोंक दिया। अचानक हुई फायरिंग से शानू हक्का-बक्का रह गया, लेकिन सूझबूझ दिखाते हुए उसने डंपर भगा लिया और अपनी जान बचाई।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
पुलिस ने अभिषेक चतुर्वेदी की तहरीर पर राजेश यादव, विशेष यादव और शुभम यादव समेत 7-8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का पिछला आपराधिक इतिहास क्या है और उनके पास असलहे वैध हैं या अवैध।