फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शंकर लाल बोले- कुशासन याद दिलाकर सुशासन के दम पर जीतेंगे चुनाव, सभी 52 सीटों पर दर्ज करेंगे जीत, ये भी कहा

Wed, 12 Aug 2026 02:22 PM IST
Himanshu Awasthi पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठन प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा है कि पार्टी आगामी चुनावों में पुराने दौर के कुशासन और भाजपा के सुशासन की तुलना कर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की सभी 52 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी और जल्द ही नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
शंकर लाल लोधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के सुशासन में लोग पहले के दौर की बुरी बातें भूल गए हैं। हम उन्हें याद दिलाएंगे कि पहले आम आदमी को क्या परेशानियां होती थीं। प्रदेश में किस तरह का गुंडाराज था। कैसे रोजाना हत्याएं होती थीं और दंगे आम बात थे। आमजन के बीच जब हम पहले की सरकारों के कुशासन और भाजपा के सुशासन की तुलनात्मक चर्चा करेंगे, तो उन्हें खुद ही समझ में आ जाएगा कि कौन देश की चिंता कर रहा है और कौन खुद व अपने परिवार की चिंता करने वाले लोग हैं।

विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर यह बातें भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठन प्रभारी शंकर लाल लोधी ने मंगलवार को फोन पर अमर उजाला से कहीं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 10 लोकसभा सीटों में से भाजपा को सिर्फ चार पर ही जीत मिली। 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सामने क्या चुनौती होगी?

सभी 52 सीटों पर लहराएगा भाजपा का परचम
इसे लेकर शंकर लाल लोधी ने कहा कि चुनाव चाहे कोई भी हो वह चुनौती तो होता ही है।  हर योद्धा को युद्ध में सतर्क रहना चाहिए। संगठन की संरचना जिस तरह से प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने तैयार की है उसके आधार पर हम कह सकते हैं कि समाज के आखिरी व्यक्ति तक डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को ले जाएंगे। जनता के बीच बैठकर बताएंगे कि भाजपा के राज में क्या जनकल्याणकारी काम हुए हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ प्रत्याशियों के संबंध में देंगे रिपोर्ट
अगले विधानसभा चुनाव के लिए कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रत्याशियों के चयन को लेकर शंकर लाल लोधी ने कहा कि सरल-सहज, पार्टी के प्रति समर्पित, जिताऊ, कुशल संगठनकर्ता, लोक कल्याण करने वाला और ग्राह्य कार्यकर्ता ही हमारी पसंद होगा। हम और हमारे क्षेत्रीय अध्यक्ष अलग-अलग जिलों में प्रवास कर भौगोलिक-राजनीतिक स्थिति को देखेंगे। अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का फीडबैक लेंगे। इसके बाद नेतृत्व को बताएंगे कि किस विधानसभा के लिए कौन प्रत्याशी बेहतर रहेगा। नेतृत्व के निर्णय के अनुसार हम काम करेंगे।
विज्ञापन

हफ्ते से 10 दिन में होगी क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा
भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नए अध्यक्ष की घोषणा 25 जून को की थी। डेढ़ महीना बीतने के बाद भी नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी नहीं गठित की जा सकी है। इस पर शंकर लाल लोधी ने कहा कि हमारे नाम की घोषणा चार दिन पहले ही हुई है। हालांकि हमने और क्षेत्रीय अध्यक्ष ने काफी हद तक काम पूरा कर लिया है। हम लोगों ने सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को लेकर एक रूपरेखा बनाई है। कोई यह नहीं कह पाएगा कि हमारे समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। यह मानकर चलें कि हफ्ते भर से 10 दिन में सूची आ जाएगी। कानपुर आगमन पर उन्होंने कहा कि 17 अगस्त तक संगठन के कामों में व्यस्तता है। उसके बाद जल्द आना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें