फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ‘प्यार का धोखा और ब्लैकमेलिंग’, किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Wed, 12 Aug 2026 02:09 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण करने और ब्लैकमेल कर लाखों की नकदी व जेवरात हड़पने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजबाबू उर्फ सुमित को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण किया, फिर धमकाकर ब्लैकमेल कर उससे लाखों की नगदी और जेवरात ले लिए। जब पिता ने जेवरात व नगदी के बारे में किशोरी से पूछताछ की तब उसने हकीकत बताई। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को जेल भेजा है।

विज्ञापन

पिता ने पुलिस को बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री है। जिसे कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर क्षेत्र के सिंगसियापुर निवासी राजबाबू उर्फ सुमित ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। वह उससे मोबाइल पर बात करता रहा। साथ ही उसे डरा-धमकाकर समय-समय पर उसका शारीरिक व यौन शोषण करता रहा।

विज्ञापन

http://



पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा

इस बीच पुत्री को ब्लैक मेल कर उसको जान से मारने का खौफ दिखाकर घर से एक लाख बीस हजार रुपये नगद और लाखों के जेवरात भी हड़प लिए। जब बेटी से सख्ती से जेवरात व रुपयों के बारे में पूछा तब उसने पूरी हकीकत बयां की। अब जब आरोपी से रुपये व जेवरात वापस करने के लिए कहते हैं, तो वह धमकी देता है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें