फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर में सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, समितियों में लटके ताले, खाद के लिए किसान हुए परेशान

Thu, 22 Oct 2026 05:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर क्षेत्र में नियमित वेतन व अन्य मांगों को लेकर साधन सहकारी समितियों के सचिवों ने बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है और लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। समितियों में ताले लटकने के कारण इस समय फसलों की बुवाई के पीक सीजन में किसानों के सामने खाद का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
समिति में लगा ताला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में नियमित वेतन व अन्य मांगों को लेकर समितियों के सचिवों की बृहस्पतिवार को अनिश्चित कालीन हड़ताल व लखनऊ में धरना प्रदर्शन शुरू हो चुका है। इससे समितियों में ताले लटकने लगे हैं। वहीं मौजूदा समय फसलों की बुवाई शुरू होने से किसानों के सामने खाद का संकट खड़ा हो गया है। मौजूदा समय लाही, सरसों, मटर, चना, सोयाबीन व गाजर आदि की बुवाई का समय चल रहा है।

विज्ञापन

बहुत से किसान पलेवा कर बुवाई की तैयारी कर रहे हैं। अब समितियों में तालाबंदी की खबर ने उनके होश उड़ा दिए हैं। किसान ताला देखकर मायूस होकर लौट रहे हैं।  खाद लेने पहुंचे सरगांव के किसान सरदार सिंह यादव ने बताया कि खेतों कि पलेवा हो चुकी है, लेकिन समय से खाद न मिलने से लाही व सरसों की बुवाई नहीं कर पाएंगे। समिति में ताला लटक रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन





समितियां बंद होने से किसानों को दिक्कत

अलियापुर के किसान सर्वेश कुमार सचान ने बताया कि समितियों में हड़ताल की वजह से प्राइवेट दुकानों से खाद लेने में अधिक दाम चुकाने पड़ेंगे।  सजेती सचिव जीतू सिंह ने बताया कि नियमित वेतन की मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय अनिश्चित काल हड़ताल आज से शुरू हुई है। वहीं, एडीओ आरएन पटेल ने बताया कि हड़ताल के चलते समितियां बंद होने से किसानों को दिक्कत हो रही है। शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सभी सचिवों को आज अनुपस्थित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें