फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के वैज्ञानिक ने मुंबई में की खुदकुशी, शासन की बढ़ी चिंता, खुफिया को डोजियर तैयार करने के निर्देश

Mon, 01 Feb 2021 11:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मूलरूप से कानपुर के रहने वाले वैज्ञानिक के मुंबई में पारिवारिक कलह के बाद फांसी लगा लेने के मामले में वैज्ञानिकों की सुरक्षा को लेकर शासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। शासन स्तर से वैज्ञानिकों का डोजियर (दस्तावेज) तैयार करने की जिम्मेदारी खुफिया विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन


विभाग स्तर से जल्द सभी वैज्ञानिकों का डाटा तैयार किया जाएगा। ताकि उनके और उनकी परिवार की स्थिति का पता रहे। किसी अनहोनी से पहले ही काउंसिलिंग की जा सके। भाभा एटॉमिक सेंटर में कार्यरत वैज्ञानिक अनुज त्रिपाठी ने तीन दिन पहले मुंबई स्थित घर में फांसी लगा ली थी।

इस पर प्रदेश सरकार ने खुफ या विभाग को कानपुर के डीएमएसआरडीई (डिफेंस मैटेरियल एंड स्टोर रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैबलिशमेंट) समेत अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों में काम करने वाले वैज्ञानिकों का डोजियर तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन


खुफिया विभाग के अधिकारी के अनुसार वैज्ञानिकों के आवास, सेवाकाल समेत उनके परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा फ्रंट लाइन और सपोर्ट वैज्ञानिकों की भी सूचनाएं एकत्रित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें