फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्कूल चलो अभियान की शुरुआत, रोली और पुष्प वर्षा से बच्चों का स्वागत, गर्मागरम खीर खाकर खिले चेहरे

Tue, 01 Jul 2025 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल कस्बे में स्कूल चलो अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर शिक्षकों ने पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर और फूल बरसाकर विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया
विज्ञापन
बच्चों का स्वागत करती शिक्षिकाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सरसौल कस्बे में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार को बच्चों की विद्यालय वापसी पर उत्साह का वातावरण देखने को मिला। विशेष रूप से पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय, दिबियापुर सरसौल में शिक्षकों ने पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर और फूल बरसाकर विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन

बच्चों का तिलक लगाती शिक्षिकाएं - फोटो : amar ujala
विद्यालय में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन में गर्मागरम खीर परोसी गई, जिससे बच्चों के चेहरों पर और अधिक खुशी झलकने लगी। प्रधानाध्यापक आशीष सिंह ने बताया कि हमारे सभी शिक्षक एक जुलाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।  आज से ‘स्कूल चलो अभियान’ की औपचारिक शुरुआत भी हो गई है, जिससे अधिक से अधिक बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ - फोटो : amar ujala
कई दिनों से चल रही थीं तैयारियां
विद्यालय में स्वागत समारोह की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं और इसका उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के प्रति उत्साहित और प्रेरित करना है। विद्यालय में प्रमुख रूप से अंजलि शुक्ला, अंजुम बेगम, डॉ. कनीज फातिमा, तनु यादव, प्रियंका वाजपेयी, प्रीती पांडेय, राजू सिंह, साधना सिंह व घनेश उत्तम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें