फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बेड पर मिला सफाईकर्मी का शव, गले में लिपटी थी टूटी रस्सी, खिड़की तोड़कर कमरे में घुसी पुलिस, जांच जारी

Sat, 28 Mar 2026 09:47 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर के महाराणा प्रताप आयुर्वेदिक कॉलेज में सफाईकर्मी का शव बेड पर मिला है। पुलिस को अंदेशा है कि फांसी के दौरान रस्सी टूटने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के ईश्वरीगंज स्थित महाराणा प्रताप आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के बॉयज हॉस्टल के कमरे में शुक्रवार को सफाईकर्मी औरैया के मऊ गुरा निवासी रितिक रोशन (24) का बेड पर गले में रस्सी लिपटा शव मिला। सुपरवाइजर शांतनु सिंह की सूचना पर पहुंची बिठूर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन



सुपरवाइजर के अनुसार दरवाजा अंदर से बंद था। बगल के कमरे की खिड़की तोड़कर कमरे में जाकर देखा, तो रितिक का शव बेड पर पड़ा मिला। आधी रस्सी छत के कुंडे और आधी उसके गले में बंधी थी। पुलिस को सुसाइड के दौरान रस्सी टूटने की आशंका है। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें