फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ‘रक्षाबंधन पर रिश्ते की मर्यादा हुई तार-तार’, जीजा पर साली से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 30 Aug 2026 01:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चौबेपुर थाना क्षेत्र के बंसठी गांव में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ससुराल आए एक युवक पर उसकी साली ने दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, जब वह घर में अकेली थी, तब उसके जीजा ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
चौबेपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बंसठी गांव में रक्षाबंधन के दिन ससुराल आए जीजा पर साली ने अकेला पाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर उसका जीजा ससुराल आया था। घर में अकेला पाकर उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि के लिए पुलिस पीड़िता के बयान समेत अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें