कानपुर में बिधनू के खेरसा के पास शनिवार सुबह कानपुर-सागर हाईवे पर एक ट्रक खराब होने से यातायात थम गया। ट्रक के सड़क पर खड़े होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम का दायरा करीब पांच किलोमीटर तक पहुंच गया। सुबह ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी, स्कूल जाने वाले बच्चे और अन्य राहगीर जाम में फंसकर परेशान हुए। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा।
सुबह के व्यस्त समय में हाईवे पर ट्रक खराब होने से वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में फंसे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक आगे निकलने के लिए रास्ता तलाशते रहे, लेकिन वाहनों का दबाव बढ़ने से आवागमन प्रभावित रहा। नौकरी पर जाने वाले कर्मचारियों को देरी की चिंता सताती रही, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी रास्ते में परेशानी झेलनी पड़ी।