900 करोड़ रुपये की बड़ी ऑर्डर बुक हैं
वहीं, 2023-24 में 226 करोड़ का उत्पादन हुआ था। बताया गया कि लघु शस्त्र निर्माणी के पास वित्त वर्ष 2027-28 तक के लिए 900 करोड़ रुपये की बड़ी ऑर्डर बुक हैं। इसमें 325 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर केवल वित्त वर्ष 2025-26 में मिले हैं।
सुरेंद्रपति, महाप्रबंधक, लघु शस्त्र निर्माणी इकाई
- फोटो : amar ujala
पिस्टल की विशेषताएं
कैलिबर: 9 गुणा 19 एमएम
मारक क्षमता: 100 मीटर
मैकेनिज्म: सिंगल शॉट और ऑटो मोड
वजन: 2.38 किलोग्राम से कम
कुल लंबाई: विस्तारित 608+5 एमएम, मोड़ी हुई 373+5 एमएम
मैगजीन क्षमता: 30 राउंड
फायर की दर: 800 रेट प्रति मिनट
परिचालन तापमान: माइनस 20 से 45 डिग्री
नाइन गुणा 19 एमएम पिस्टल की पहली डिलीवरी जम्मू और कश्मीर पुलिस को की गई है। इसके अलावा उन्हें बेल्ट फेड मशीन गन की भी आपूर्ति की गई है। इस पिस्टल की मांग असम राइफल, छत्तीसगढ़ पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा बलों ने भी की है। कई ऑर्डर मिले हैं। इस बार उत्पादन भी पिछले वित्तीय वर्ष से 25 प्रतिशत ज्यादा है। -सुरेंद्रपति, महाप्रबंधक, लघु शस्त्र निर्माणी इकाई