मास्टर प्लान सड़क के लिए 19 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत
अब केडीए ने काश्तकारों से ढाई सौ करोड़ रुपये से अधिक की जमीन खरीदी है। पिछले महीने 70 करोड़ रुपये से सीवर लाइन, पाइपलाइन, भूमिगत विद्युत केबल के लिए यूटिलिटी डक्ट और नाला निर्माण शुरू हुआ। शासन ने 30 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान सड़क के लिए 19 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। 45, 27 और 24 मीटर चौड़ी सड़कें केडीए अपने धन से बनवाएगा।
कानपुर के विकास को मिलेगी गति
उनकी अनुमानित लागत 47 करोड़ रुपये है। इस तरह शासन के धन और प्राधिकरण निधि से बनने वाली सड़कों के लिए दो अलग-अलग टेंडर तैयार किए गए हैं। केडीए के अधिकारियों के अनुसार, इस योजना से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। इससे कानपुर के विकास को गति मिलेगी। रेरा में भी स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
न्यू कानपुर सिटी योजना में सड़कों के निर्माण की तैयारी की जा रही है। ठेकेदार ने सीवर लाइन, पाइपलाइन, नाला, यूटिलिटी डक्ट आदि विकास कार्य शुरू कर दिए हैं। रेरा से योजना को जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। ऐसा होते ही योजना लाॅन्च कर दी जाएगी। -मदन सिंह गर्ब्याल, उपाध्यक्ष, केडीए