फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: पिता ने सिपाही और फौजी बेटों संग की फायरिंग, पुलिस ने मामला दर्ज कर सिपाही को किया गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2020 10:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
फायरिंग के बाद गांव में फैल गई दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के चौबिया क्षेत्र के टकीपुरा गांव में शनिवार रात निर्माणाधीन मकान की चौखट रखने की जगह को लेकर फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। पिता और उसके सिपाही व फौजी बेटों पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि सभी ने घर में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। टकीपुरा गांव निवासी रनवीर सिंह मकान बनवा रहे हैं। गांव की गली में जिस जगह उनका मकान बन रहा है। उसके सामने कृष्ण मुरारी का घर है। रनवीर के घर के दरवाजे की चौखट रखने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। कृष्ण मुरारी का कहना है कि पहले जहां दरवाजा था। वहीं रखा जाए। 

करीब एक सप्ताह से दोनों के बीच विवाद बना हुआ है। पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराने के भी प्रयास किए थे, लेकिन बात नहीं बनी। शनिवार रात कृष्णमुरारी अपने सिपाही पुत्र सुदीप कुमार और फौजी पुत्र प्रदीप कुमार के साथ रनवीर के घर पर गए। उस समय रनवीर के अपने बाबा का दाह संस्कार करने खेत पर गया था। घर में उसके भाई दुर्वेश की पत्नी पूनम मौजूद थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आरोप है कि कृष्ण मुरारी व उसके बेटों ने पूनम से गाली गलौज और मारपीट की। इसकी खबर जब रनवीर को लगी तो वह घर पहुंचा। तभी बाप बेटों ने गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। रनवीर व उसके परिवार के लोगों ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सिपाही सुदीप को हिरासत में ले लिया।

फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। रनवीर ने बताया कि सिपाही सुदीप कुमार अलीगढ़ जिला के थाना बन्नादेवी में तैनात है। जान से मारने की नीयत से कुल तीन फायर किए गए। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किए हैं। चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी।

रनवीर की तहरीर पर कृष्णमुरारी व उसके बेटों सुदीप व प्रदीप के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सिपाही सुदीप को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिता व उसका फौजी भाग गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें