फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: छठ पर घर पहुंचने की होड़, कई ट्रेनों में आरक्षण रिग्रेट, वेटिंग 172 तक पहुंची

Wed, 11 Nov 2026 09:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर से बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है।  यात्री जनरल टिकट लेकर आरक्षित कोचों में घुस रहे।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनों के साथ छठ मनाने की आस में घर लौट रहे यात्रियों के लिए रेल सफर मुश्किल हो गया है। दिवाली के बाद छठ पूजा पर बिहार और पूर्वांचल जाने वालों की भीड़ ट्रेनों में उमड़ पड़ी है। कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। कई ट्रेनों में आरक्षण रिग्रेट हो गया है, जबकि वेटिंग 172 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


जनरल बोगियों में जगह नहीं मिलने पर यात्री आरक्षित कोचों में सवार हो रहे हैं। कुछ यात्रियों को शौचालय के आसपास बैठकर सफर करना पड़ रहा है। भीड़ का दबाव जनरल ही नहीं, स्लीपर और एसी कोचों में भी दिखाई दे रहा है। नई दिल्ली-पटना वंदे भारत, आनंद विहार तेजस राजधानी, ब्रह्मपुत्र मेल, हमसफर और पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति में आरक्षण रिग्रेट हो चुका है। जनरल टिकट लेकर आरक्षित बोगियों में घुसने वाले यात्रियों से पहले से सीट बुक कराने वालों को परेशानी हो रही है। शिकायत मिलने पर रेलवे ऐसे यात्रियों को कोचों से बाहर कर रहा है।
 
Trending Videos

15 नवंबर तक 200 से अधिक विशेष ट्रेनों का होगा संचालन
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कानपुर होकर 15 नवंबर तक 200 से अधिक विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। नई दिल्ली-पटना, राजेंद्रनगर-नई दिल्ली, जयपुर-भागलपुर और अहमदाबाद-राजगीर रूट पर विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इससे यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

 

इन ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति सबसे खराब
अमृत भारत एक्सप्रेस में 172, काठीपुरा-कोलकाता त्योहार स्पेशल में 97 और नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल में 99 वेटिंग है। फरक्का एक्सप्रेस में 128, नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल में 124, अहमदाबाद-भागलपुर एक्सप्रेस में 145 और कोटा-पटना एक्सप्रेस में 119 वेटिंग चल रही है। इंदौर-पटना एक्सप्रेस में 27 और सीमांचल एक्सप्रेस में 35 वेटिंग है। मगध एक्सप्रेस में भी सीट उपलब्ध नहीं है।


 

छठ के लिए चलेंगी ये विशेष ट्रेनें
02258/02257 नई दिल्ली-पटना विशेष ट्रेन 11 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह पांच बजे चलकर 10 बजे कानपुर पहुंचेगी। वापसी में 12 नवंबर को पटना से सुबह आठ बजे चलकर शाम 5:50 बजे कानपुर आएगी।
02436/02435 नई दिल्ली-पटना विशेष ट्रेन 13 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे चलकर दोपहर 1:35 बजे कानपुर पहुंचेगी। वापसी में 14 नवंबर को पटना से सुबह आठ बजे चलकर दोपहर 3:50 बजे कानपुर आएगी। 02309/02310 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 11 से 20 नवंबर तक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को राजेंद्रनगर से रात 8:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में 12 से 21 नवंबर तक नई दिल्ली से शाम सात बजे चलकर रात 1:55 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी।
09721/09722 जयपुर-भागलपुर विशेष ट्रेन 11 नवंबर को जयपुर से दोपहर 12:45 बजे चलकर रात 10:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में 18 नवंबर को भागलपुर से रात 9:30 बजे चलकर अगले दिन शाम 4:05 बजे गोविंदपुरी आएगी।
09427/09428 अहमदाबाद-राजगीर विशेष ट्रेन 10 नवंबर को अहमदाबाद से रात 12:55 बजे चलकर रात 10:02 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में 11 नवंबर को राजगीर से दोपहर 2:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:18 बजे गोविंदपुरी आएगी।

 
विज्ञापन

पुखरायां में गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव
रेलवे ने गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस का पुखरायां स्टेशन पर ठहराव शुरू किया है। ट्रेन संख्या 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस शाम 6:58 बजे पुखरायां पहुंचकर सात बजे रवाना होगी। वहीं 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस सुबह 9:47 बजे पुखरायां पहुंचकर 9:49 बजे रवाना होगी। इससे क्षेत्रीय यात्रियों को दक्षिण भारत और पूर्वांचल की यात्रा में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें