फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रजिस्ट्रार ऑफिस में प्रेम विवाह पर बवाल, प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को सरेराह पीटा; अब होगी शादी

Sat, 14 Feb 2026 03:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में प्रेम विवाह रजिस्टर्ड कराने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर पीटा। पुलिस द्वारा थाने ले जाने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया और परिजन अब शादी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में प्रेमिका से प्रेम विवाह करने रजिस्टर ऑफिस पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्ष को लेकर थाने पहुंची।

विज्ञापन

कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि फेथफुलगंज क्षेत्र में रहने वाले युवक का क्षेत्र की ही एक युवती से करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध हैं। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। इसके बावजूद भी परिजन दोनों की शादी को लेकर कतई राजी नहीं हैं। इस पर गुरुवार को दोनों ने चोरी छिपे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।

प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी
शुक्रवार को दोनों कोतवाली क्षेत्र में स्थित मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस कार्यालय में शादी को अधिकृत कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो वह लोग भी पहुंच गए। युवती की मां और भाई समेत अन्य परिजन रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे और प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

">http://

दोनों पक्षों के बीच हो गया समझौता

घटना से जुड़ा 36 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रजिस्ट्रार ऑफिस के गेट पर प्रेमी को एक के बाद एक थप्पड़ मारते हुए कैद हो गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। परिजन शादी को राजी हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें