फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कपड़ा कारोबारी से 27.44 लाख हड़पे, व्यापारी समेत तीन पर रिपोर्ट, पीड़ित से की अभद्रता और गालीगलौज

Sun, 02 Feb 2025 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
मूलगंज क्षेत्र में महिलाओं के सूट बेचने वाले कारोबारी से एक व्यापारी ने 27.44 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित भेजे गए माल के रुपये लेने आरोपी की दुकान पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता और गालीगलौज की। पीड़ित ने आरोपी व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


यशोदानगर के शंकराचार्यनगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी चौक मेंं आयुष टेक्सटाइल नाम से फर्म है। वहां पर महिलाओं के सूट का थोक कारोबार होता है। उनके मुताबिक वर्ष 2014 से कोपरगंज स्थित पिंकी सूट प्रोपराइटर के अनिल चुग से व्यापार कर रहे हैं। 2019 में अनिल को भेजे गए माल का 37.50 लाख रुपया उधार हो गया। कई बार मांगने पर भी तीन बार में वर्ष 2022 तक 10 लाख रुपये के आसपास ही दिया गया। 27.44 लाख रुपये लेकिन के लिए वह एक दिन आरोपी की दुकान पर गए तो उसने और उसके कर्मचारियों ने अभद्रता कर गालीगलौज करते हुए दुकान से भगा दिया। मूलगंज थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें