फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Rohingya Case: रोहिंग्या की पत्नी, बहन और बहू को पुलिस ने पकड़ा…भेजा जेल, असम के रास्ते आईं थीं कानपुर

Mon, 26 May 2025 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गंगाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों महिलाएं म्यामांर की रहने वाली हैं। सभी असम के रास्ते कानपुर आईं और शुक्लागंज में मनोहर नगर में गंगा नदी के किनारे झोपड़ी बनाकर रहने लगीं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गंगाघाट पुलिस ने रविवार को मनोहर नगर झोपड़ पट्टी से म्यांमार की तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह पिछले कई वर्षों से बिना भारतीय नागरिकता के रह रहीं थी। उनके पास कोई दस्तावेज भी नहीं मिला। इनमें साहिल की पत्नी अजीदा, बहन सिनवारा, छोटे भाई अनवर की पत्नी नूर कायदा हैं।

विज्ञापन

मो. साहिल को कमिश्नरी पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों महिलाएं म्यामांर की रहने वाली हैं। सभी असम के रास्ते कानपुर आईं और शुक्लागंज में मनोहर नगर में गंगा नदी के किनारे झोपड़ी बनाकर रहने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें