कानपुर में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर छात्रों और अभिभावकों ने जोरदार हंगामा किया। मामला रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम स्थित अनज़िप टेक्नोलॉजी सेंटर का बताया जा रहा है। यहां छात्र सीयूईटी परीक्षा देने के लिए पहुंचे हैं। वहीं, सेंटर संचालक सर्वर न आने के चलते एंट्री न दिए जाने की बात कह रहे हैं। इसको लेकर हंगामा जारी है।