मानव तस्करी का मामला भी सामने आ रहा है
साली की उम्र सिर्फ 17 साल है। इस वजह से मानव तस्करी का मामला भी सामने आ रहा है। आधिकारिक सूत्रों की मानें, तो मो. इब्राहिम ने कई जिलों के ठेकेदारों के नाम बताए हैं। आरपीएफ के माध्यम से यह जानकारी सभी जिलों को शेयर की गई है। सिंडिकेट से जुड़े कुछ लोग लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज के भी हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच में मानव तस्करी का मामला भी बताया है।
ठेकेदार ने उसे इस बार 35 हजार रुपये दिए थे।
विवेक के अनुसार, इब्राहिम ने बताया कि जिस जिले में मजदूरों को लेकर वह जाता था वहां का ठेकेदार आईडी बनवा देता था जिससे रोहिंग्या उसी जिले के निवासी हो जाते थे। ठेकेदार ने उसे इस बार 35 हजार रुपये दिए थे। रुपये लेकर वह पहले बांग्लादेश के शरणार्थी कैंप पहुंचा था, वहां उसे हाशिम मिल गया। जम्मू में शाकिर नाम के ठेकेदार को दोनों को सौंपना था। शाकिर एक मजदूर को 300 रुपये प्रतिमाह देता है, 200 रुपये एजेंट को दिए जाते हैं।
2023 में पकड़े थे सात रोहिंग्या
मई 2023 में एटीएस ने झकरकटी बस अड्डे से सात रोहिंग्या समेत आठ घुसपैठियों को गिरफ्तार किया था। रोहिंग्या ने बताया कि त्रिपुरा के रंगाउटी, कैलाशहर उन्नाकोटी निवासी सुबीर सब्दाकर उन्हें अपने साथ दिल्ली होते हुए जम्मू कश्मीर ले जा रहा था।