फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सितंबर से लखनऊ, प्रयागराज रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज की ई-बसें, आवंटित की गईं 40 इलेक्ट्रिक बसें

Wed, 25 Jun 2025 08:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कानपुर रीजन को 40 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की हैं। ये बसें सितंबर से लखनऊ, प्रयागराज रूट पर दौड़ेंगी।
विज्ञापन
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के आसपास के अन्य जिलों के लिए भी सितंबर से रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने कानपुर रीजन को 40 ई-बसें आवंटित कर दी हैं। परिवहन निगम ने रोडवेज ई-बसों को सिग्नेचर ग्रींस सिटी बस अड्डा से चलाने का फैसला लिया है। ये ई-बसें झकरकटी बस अड्डा होते हुए प्रयागराज, लखनऊ और रायबरेली जाएंगी। 42 सीटर ई-बसों का संचालन आरजी मोबिलिटी कंपनी करेगी। सितंबर से कानपुर से लखनऊ और रायबरेली रूट पर 15-15 व प्रयागराज रूट पर 10 ई-बसें चलेंगी। ई-बसाें का टर्मिनल चार्जिंग स्टेशन विकास नगर में बनेगा। छह चार्जिंग प्वाइंट बनेंगे, एक प्वाइंट पर दो इलेक्ट्रिक बसें चार्ज हो सकेंगी। इस तरह एक बार में 12 ई-बसें चार्ज होंगी।
विज्ञापन


रीजन में 100 हुई एसी बसों की संख्या
वर्तमान में रोडवेज के कानपुर रीजन के पास 60 एसी बसें हैं। अब 40 इलेक्ट्रिक बसें आने से एसी बसों की संख्या बढ़कर 100 हो जाएगी। संख्या बढ़ने से इन्हें इंटरसिटी सेवा के रूप में संचालित किया जाएगा।

आजाद नगर में बनेगा टर्मिनल
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि रोडवेज के कानपुर रीजन को 40 ई-बसें आवंटित हुईं हैं। पहले चरण में ई-बसों को चलाने के लिए रूट तय किए जा चुके हैं। आजाद नगर में बसों का टर्मिनल और विकास नगर में चार्जिंग स्टेशन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। सितंबर से रोडवेज की ई-बसों का कानपुर से तय रूट पर संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें