जूही थानाक्षेत्र के काकोमी परिसर में स्थित जर्जर सरकारी भवन से लोहे के एंगल चोरी करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर जूही मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई तो तीन शातिर मौके पर पकड़े गए। ये लोग इमारत में लगे लोहे के एंगल को चोरी करके बेचने के लिए ले जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में कच्ची बस्ती जूही नहरिया निवासी लकी सोनकर, जूही टायरमंडी निवासी विजय सोनकर तथा इलाके का ही आकाश उर्फ बाबा हैं। आरोपियों के पास से 174 किलो वजन के एंगल बरामद हुए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।