चंद्रयान सड़क पर गड्ढों के बीच से निकलते वाहन चालक
- फोटो : amar ujala
कानपुर में पीएसी मोड़ बाईपास से लेकर श्यामनगर छप्पन भोग चौराहे तक आने वाली सड़क कई साल से गड्ढों में तब्दील है। हाल ही में हुई बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया है। हर 150 से 200 मीटर पर 10 फीट के गड्ढे हैं। पैदल निकलना दूभर है। आए दिन वाहन सवार चुटहिल हो रहे हैं पर अफसरों ने आंखें बंद कर रखी हैं।
इलाके के महेश, उत्कर्ष समेत अन्य लोगों का कहना है कि कोई नई बात नहीं है। हर बारिश में बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते हैं। इन गड्ढों में पानी भर जाने से सबसे अधिक खतरा रात में होता है। स्थानीय लोगों ने इस रोड को छोड़कर दूसरी सड़कों से जाना शुरू कर दिया है। करीब एक किमी तक की रोड पूरी गड्ढे में तब्दील हो गई है।