फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गोशालाओं की जांच के लिए लगाई 60 अफसरों की ड्यूटी, डीएम बोले- 26 बिंदुओं पर तैयार करनी होगी रिपोर्ट

Fri, 04 Jul 2025 12:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ग्रामीण क्षेत्र में 135 और नगर निगम क्षेत्र में सात गोशालाएं हैं। इनमें करीब 35 हजार से अधिक गोवंश हैं। एक अधिकारी को तीन से चार गोशालाओं की जांच करने के लिए कहा गया है। सभी को 26 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करनी होगी।
विज्ञापन
गोशाला में सूखा भूसा खाते गोवंश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बनीं 142 गोशालाओं की जांच के लिए 60 अफसरों की ड्यूटी लगाई है। यह अफसर गो आश्रय स्थल में भूसा, पानी, सफाई व्यवस्था, छाया आदि की हकीकत देखेंगे।

विज्ञापन

सभी अधिकारियों को 30 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपनी होगी। बारिश का मौसम शुरू होते ही जिलाधिकारी ने गोशालाओं में व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए यह कदम उठाया है। इससे पहले सभी बीडीओ को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन

26 बिंदुओं पर तैयार करनी होगी रिपोर्ट
ग्रामीण क्षेत्र में 135 और नगर निगम क्षेत्र में सात गोशालाएं हैं। इनमें करीब 35 हजार से अधिक गोवंश हैं। एक अधिकारी को तीन से चार गोशालाओं की जांच करने के लिए कहा गया है। सभी को 26 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें