फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वीआईपी रोड पर धंसी सड़क, पांच फीट हुआ गहरा गड्ढा, लोग बोले- कभी भी हो सकता है हादसा, राहगीर परेशान

Wed, 26 Aug 2026 12:49 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ स्थित वीआईपी रोड पर सरैया चौराहे के पास बुधवार सुबह बारिश के दौरान अचानक सड़क धंसने से पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जाजमऊ में वीआईपी रोड धंसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ के वीआईपी रोड पर सरैया चौराहे के पास बुधवार सुबह बारिश के दौरान अचानक सड़क धंस गई। इससे करीब पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया। आसपास बैरिकेडिंग लगवा दी गई है। यह सड़क जाजमऊ पुरानी चुंगी से सर्किट हाउस की तरफ जाती है।

विज्ञापन

रोजाना सैकड़ों बड़े छोटे वाहन गुजरते है। मंगलवार दिन और रात में बारिश होने के बाद बुधवार सुबह अचानक सड़क धंस गई। राहगीरों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। यहां बीते दस जुलाई 2026 को भी सड़क धंसने से करीब सात फीट गहरा गड्ढा हो गया था।

विज्ञापन

http://



बार-बार धंस रही है सड़क

ऐसे ही 20 अगस्त 2025 को भी सरैया मोड पर बारिश के कारण गहरा गड्ढा हो गया था। इलाके के राहुल, अशफाक, जुनैद समेत कई लोगों का कहना है कि बार-बार सड़क धंस रही है। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिम्मेदार सड़क बनवाते है, लेकिन अगली बारिश में फिर से गड्ढा हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें