फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर की मौत और दामाद की हालत गंभीर, एक अन्य घायल

Sat, 06 May 2023 10:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Accident: बिधनू में थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्य की कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
kanpur road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह निजी स्कूल की प्रधानाचार्य की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ससुर की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दामाद और पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साढ़ थाना क्षेत्र के निवासी मजदूर धर्मपाल पासवान (45) सचेंडी निवासी दामाद मिंटू पासवान और पड़ोसी विजय के साथ बाइक से मजदूरी करने कानपुर जा रहे थे।
इस दौरान बिधनू कस्बा में पार्किंग के पास घाटमपुर जा रही चीना पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य शुभांगी सिंह की कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक समेत पार्किंग में खड़े डंपर से जा भिड़े। इसमें धर्मपाल की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार को कब्जे में लेकर हो रही है कार्रवाई
वहीं, दामाद मिंटू और पड़ोसी विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से दोनों घायलों को हैलट रेफर कर दिया गया। बिधनू थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें