रविवार देर रात घंटाघर से टाटमिल की ओर आ रही ई-बस ने दर्जनों लोगों को रौंद दिया था। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
कानपुर में रविवार देर रात टाटमिल चौराहे पर हुए हादसे के आरोपी ई बस के चालक सतेंद्र सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रविवार देर रात घंटाघर से टाटमिल की ओर आ रही ई-बस ने दर्जनों लोगों को रौंद दिया था। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 9 लोग घायल हो गए थे। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि बस चालक कानपुर देहात के थाना गजनेर के गांव रघुनाथपुर निवासी सतेंद्र सिंह यादव है। उससे पूछताछ की जा रही है। जिससे पता चल सके कि हादसे की वजह क्या थी।