फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्वाइन फ्लू का बढ़ता खौफ, सीएसजेएमयू छात्र और बुजुर्ग में एच1एन1 की पुष्टि, अब तक 32 मरीज मिले

Mon, 14 Sep 2026 12:42 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर शहर में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। रविवार को दो नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सीएसजेएमयू का एक 22 वर्षीय छात्र और लाजपतनगर निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। गंभीर स्थिति के चलते बुजुर्ग मरीज को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेजी से पैर पसार रहा है। रविवार को शहर में दो स्वाइन फ्लू के रोगी पाए गए। एक रोगी लाजपतनगर का निवासी है और लखनऊ में भर्ती है और दूसरा रोगी आजमगढ़ का रहने वाला है और छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में स्नातक का 22 वर्षीय छात्र है। वह गूबा गार्डन में किराये पर रहता है। अगस्त से अब तक शहर में स्वाइन फ्लू के कुल 32 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

छात्र शनिवार की ओपीडी में हल्का जुकाम बुखार की समस्या लेकर आया था, रोगी की जांच की गई तो वह संक्रमित मिला। छात्र को फोन कर सूचित कर दिया गया है। वह जिसके-जिसके संपर्क में रहा है, उनकी भी सैंपलिंग की जाएगी। वहीं, 79 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह के अनुसार, बदलते मौसम और वातावरण में नमी के कारण वायरल संक्रमण का प्रसार बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें