कानपुर में घाटमपुर के पतारा चौकी क्षेत्र में रविवार स्टेशन रोड पर एक स्कूल के सामने बैक हो रही कार का पहिया पीछे बैठी वृद्धा पर चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख चालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस वृद्धा को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी नन्हीं (70) पत्नी स्व. शिव बालक अपने बेटे और बहू के साथ रहती थीं। वह घाटमपुर से दवा लेकर घर लौट रही थीं। कस्बे के स्टेशन रोड पर स्कूल के सामने बैठकर वह सुस्ताने लगीं। तभी एक कार सवार कार को बैक करने लगा। कार का पिछला पहिया सड़क किनारे बैठी नन्ही के ऊपर चढ़ गया।