फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: B.Tech पास इंजीनियर चला रहा था अंतरजनपदीय चोर गिरोह! स्कॉर्पियो से चोरी करने आए चार दबोचे

Sun, 26 Jul 2026 03:10 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: कोहना थाना पुलिस ने शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान अंतरजनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पनकी क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। गिरोह का सरगना समेत दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
अंतरजनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की कोहना थाना पुलिस ने शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह किराए की स्कॉर्पियो से कानपुर के पनकी क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। हालांकि पुलिस को देखकर गिरोह का सरगना रोहित समेत 02 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

गंगा बैराज के पास चेकिंग में घेराबंदी कर दबोचे गए चोर

पुलिस के अनुसार शनिवार रात गंगा बैराज और कर्बला चौराहे के पास संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही कार सवार 06 लोग उतरकर भागने लगे।

चोरो से बरामद हुई स्कार्पियो कार - फोटो : amar ujala
पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर 02 आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि 02 अन्य को कर्बला के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखनऊ निवासी सर्वेश त्रिपाठी, संतोष वाहनी, रोहित यादव उर्फ नेपाली और संजीत साहनी उर्फ पहाड़ी के रूप में हुई।

B.Tech पास है सर्वेश, बैंक की नौकरी छोड़ अपराध की राह पर बढ़ा

जांच के दौरान गिरोह का चौंकाने वाला सच सामने आया। पकड़ा गया आरोपी सर्वेश त्रिपाठी B.Tech (मैकेनिकल) पास है। वह पहले वाराणसी में एक्सिस बैंक के लोन वेरिफिकेशन विभाग में काम कर चुका है। आरोपी लखनऊ की एक ट्रैवल एजेंसी से किराए पर स्कॉर्पियो कार लेकर वारदात करने कानपुर पहुंचे थे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक बीटेक पास सर्वेश के खिलाफ 10, संजीत पर 07, संतोष पर 03 और फरार चल रहे सरगना रोहित के खिलाफ विभिन्न जिलों में 21 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

सरगना समेत दो फरार, पुरानी वारदातों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पनकी इलाके में चोरी करने की योजना बनाकर आए थे। कोहना थाना पुलिस अब फरार सरगना रोहित और उसके साथी की तलाश के साथ-साथ गिरोह द्वारा आसपास के जिलों में अंजाम दी गई अन्य चोरियों का ब्योरा जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर मामले में सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें