फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तीन युद्धों के नायक रिटायर्ड कर्नल केशो लाल का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Tue, 17 Nov 2026 11:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सिद्धनाथ घाट में सैन्य सम्मान के साथ रिटायर्ड कर्नल केशो लाल को दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत के लिए तीन युद्धों में भाग लेने वाले 88 वर्षीय रिटायर्ड कर्नल केशो लाल कौशल का सोमवार को बीमारी से निधन हो गया। मंगलवार को सिद्धनाथ घाट पर उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान भारतीय सेना के अधिकारी और पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

विज्ञापन


केशो लाल ने वर्ष 1961 में भारतीय सेना की चौथी मराठा लाइट इंफैंट्री में कमीशन प्राप्त किया था। उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध, 1965 के भारत-पाक युद्ध और 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में रण कौशल का परिचय दिया। वर्ष 1981 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। यूपी एक्स सर्विसेज लीग के अध्यक्ष मेजर योगेंद्र सिंह कटियार ने बताया कि मेजर जनरल इनायत हबीबुल्लाह के साथ मिलकर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के कल्याण में भी अमूल्य योगदान दिया। अंतिम यात्रा में थल सेना, वायुसेना और नौसेना के अनेक अधिकारी शामिल हुए।

पुणे से आए उनके बेटे अरविंद कौशल ने मुखाग्नि दी। बेटी स्नेह कौशल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। रीथ लेइंग सेरेमनी में स्टेशन कमांडर की तरफ से कर्नल चौहान और कर्नल जैहरी ने रीथ अर्पित की। सैनिक कल्याण विभाग की तरफ से कर्नल सूर्य प्रकाश सिंह ने रीथ चढ़ाई। आईईएसएल मुख्यालय के अध्यक्ष ब्रिगेडियर इंदर मोहन की तरफ से मेजर योगेंद्र सिंह ने रीथ अर्पित की। कैटोनमेंट बंगला ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी ब्रिगेडियर अतुल, पं नरेंद्र शार्मा, सुधीर गुप्ता, कर्नल किशन, विजय पंडित मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें