फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की मौत

Wed, 25 Mar 2026 11:06 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर के सिंहपुर स्थित अपार्टमेंट का डीसीपी वेस्ट और फॉरेसिंक टीम ने निरीक्षण किया। 
 
विज्ञापन
बिठूर थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित रूद्रा अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी शगुन कटियार (42) की मौत हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फाॅरेंसिक टीम को आठवीं मंजिल की बालकनी में रगड़ के निशान मिले है। मामले में बिठूर पुलिस आत्महत्या के अलावा अन्य एंगल से भी जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


शगुन कटियार रूद्रा अपार्टमेंट के टॉवर तीन के फ्लैट नंबर आठ बी में परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने वीआरएस लिया था। परिवार में पत्नी पूनम और दो जुड़वां बच्चे हैं। बच्चे इस समय छुट्टियां मनाने अरौल स्थित हलपुरा गांव गए हैं। पत्नी पूनम इलाके में स्थित बचपन प्ले स्कूल में पढ़ाती हैं। पूनम ने पुलिस को बताया कि शगुन आवास-विकास तीन कल्याणपुर में बिरयानी का होटल संचालित करते थे। सुबह करीब 6:30 बजे वह रसोईघर में नाश्ता तैयार कर रही थीं।

शगुन बेसमेंट में खड़ी कार से कुछ जरूरी कागजात लेने की बात कहकर फ्लैट से निकले थे। करीब एक घंटे तक नहीं लौटे तो अपार्टमेंट में रहने वाले एक परिचित को फोन करके उनके बारे में पूछा। उन्होंने जानकारी से इन्कार किया। इसके बाद वह नीचे गईं जहां भीड़ देखकर उन्हें घटना के बारे में पता चला।
विज्ञापन


बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि फाॅरेंसिक टीम को आठवीं मंजिल की बालकनी, दीवार पर रगड़ के निशान मिले हैं। इससे लगता है कि इसी बालकनी से गिरकर मौत हुई है। डीसीपी वेस्ट एसएन कासिम आबिदी और एसीपी आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के निर्देश दिए हैं। डीसीपी वेस्ट एनएन कासिम आबिदी ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या की आशंका है। अन्य अप्रत्याशित घटना या आपराधिक पहलू को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें