फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जलभराव से गुस्साए लोगों का नगर पालिका में हंगामा, चार घंटे तक धरने पर बैठे, जेई का किया घेराव

Sat, 10 Oct 2026 09:02 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज के आर्य नगर मोहल्ले में पिछले डेढ़ महीने से जलभराव और खराब सड़क की समस्या से जूझ रहे आक्रोशित लोगों ने गंगाघाट नगर पालिका में जोरदार हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने पालिका का गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन किया और जेई का घेराव किया।
विज्ञापन
नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज के आर्य नगर मोहल्ले में करीब डेढ़ महीने से जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने गंगाघाट नगर पालिका परिसर पहुंचकर हंगामा किया। पालिका का गेट बंद कर प्रदर्शन करते हुए पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। किसी तरह से कर्मचारियों ने गेट खुलवाया तो परिसर में चार घंटे धरना दिया।

विज्ञापन

करीब चार घंटे बाद ईओ के आने के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। इस दौरान लोगों ने जेई का घेराव भी किया। पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। इसके बाद ईओ ने मौके पर पहुंच कर जलनिकासी की व्यवस्था शुरू कराई। दोपहर करीब 12 बजे आर्य नगर मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग पालिका गेट पर पहुंचे। गेट बंद कर पालिकाध्यक्ष व पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

Trending Videos

http://



धरने पर बैठ कर नारेबाजी करते रहे लोग

कर्मचारियों ने किसी तरह से गेट खुलवाया तो प्रदर्शन करने वाले लोग अंदर केबिन में बैठे जेई घनश्याम मौर्य और स्वच्छ भारत मिशन के नगरीय प्रभारी अनूप शुक्ला का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद लोग परिसर में ही ईओ के आने तक धरने पर बैठ कर नारेबाजी करते रहे। लोगों का कहना रहा कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जलनिकासी की व्यवस्था कराई
जलभराव से लोग बीमार पड़ रहे है, आवागमन भी प्रभावित है। शाम चार बजे ईओ डॉ. राजेश कुमार पहुंचे और लोगों की समस्या सुनी। इसके बाद मोहल्ले में पहुंचकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई। लोगों ने मोहल्ले की खस्ताहाल सड़क की भी दशा सुधरवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में आफताब रजा, सुनील, योगेंद्र कुमार, राजेेंद्र, अनीता, विनीता, कमला, रामादेवी, विमला राठौर, रविशंकर व नम्रता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें