फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पोनी रोड चौड़ीकरण में पक्षपात का आरोप, शुक्लागंज में ठेकेदार व PWD के खिलाफ व्यापारियों का हंगामा

Sat, 10 Oct 2026 08:47 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज क्षेत्र में पोनी रोड चौड़ीकरण कार्य के दौरान लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए स्थानीय व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि चौड़ीकरण के नाम पर कुछ व्यापारियों के प्रतिष्ठानों और अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया, जबकि कुछ प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पोनी रोड पर प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंंज में पोनी रोड चौड़ीकरण के मामले में व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि ठेकेदार किसी का अवैध निर्माण ढहा रहे हैं, किसी का छोड़ रहे हैं। यह सहन नहीं किया जाएगा। जल्द पक्षपात बंद न हुआ तो आल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में व्यापारी मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।

विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर पोनी रोड के व्यापारी चौड़ीकरण कार्यस्थल पर एकत्रित हुए। पीडब्ल्यूडी खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। आल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रस्तोगी ने बताया कि विभाग के ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है। व्यापारियों को सताया जा रहा है और अवैध निर्माण करने वालों को छोड़ा जा रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है पक्षपात

कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों को गिरा दिया गया है, लेकिन कई अवैध निर्माण करने वाले लोगों को छोड़ा जा रहा है विभाग के ठेकेदार द्वारा पक्षपात किया जा रहा है, जिसे व्यापारी कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में आनंद प्रकाश गर्ग, शिवांस सोनी, ओमप्रकाश, डीसी वर्मा, पीयूष गुप्ता, ऋतुपाल व बालचंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें