Kanpur News: मामले में भाइयों ने आरोप लगाया है कि आरोप लगाया कि बुधवार को पीड़िता बहन के साथ जरूरी काम से बाजार गई थी। वहां से लौटते समय दोनों ने उनको रोककर अभद्रता की, विरोध करने पर मारपीट की।
कानपुर में नौबस्ता थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने इलाके के दो सगे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि दोनों भाई युवती और उसकी बहन से छेड़छाड़ करते हैं। युवती के मुताबिक इलाके के रहने वाले दोनों भाई राज और रवि गुप्ता अक्सर उनको देखकर अश्लील टिप्पणी करते हैं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि बुधवार को पीड़िता बहन के साथ जरूरी काम से बाजार गई थी। वहां से लौटते समय दोनों ने उनको रोककर अभद्रता की, विरोध करने पर मारपीट की। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।