फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मेडिकल कॉलेज के पूर्व सीनियर डॉक्टर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट, जांच के बहाने अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

Thu, 29 Jun 2023 05:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में मेडिकल कॉलेज के पूर्व सीनियर डॉक्टर पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने शिकायत पर जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर निवासी एक महिला ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व सीनियर डॉक्टर प्रेम सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए स्वरूपनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि डॉक्टर ने जांच के बहाने उनका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। शिकायत पर जान से मारने की भी धमकी दी।

विज्ञापन


कल्याणपुर क्षेत्र की महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में उसके दाहिने स्तन पर गांठ की शिकायत थी। वह मेडिकल कॉलेज में इलाज करने गई थी। जांच के बाद परमर्शदाता ने उन्हें इलाज के लिए मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजिशियन डॉ. प्रेम सिंह के पास भेजा गया। आरोप है कि डॉ. प्रेम ने जांच के बहाने उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उनका शरीरिक शोषण शुरू कर दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

डॉक्टर की धमकी और शोषण के चलते वह डिप्रेशन में रहने लगी। वर्ष 2021 में डॉ. प्रेम का गैर जनपद तबादला हो गया। इसके बाद भी वह अक्सर शहर आकर उसका शोषण करता रहा। इसकी शिकायत उसने कई बार पुलिस-प्रशासन में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने जन शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत की। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कई बार डॉक्टर को नोटिस भेजकर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया, पर डॉक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने स्वरूपनगर थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने क आदेश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें