फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जाजमऊ गंगा पुल पर मरम्मत से जाम, तीन किमी लगी वाहनों की कतार, छह घंटे रेंगते रहे वाहन, राहगीर परेशान

Sat, 12 Sep 2026 10:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ पुराने गंगा पुल पर मरम्मत कार्य के चलते त्रिभुवनखेड़ा से गंगा पुल तक तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया और छह घंटे तक वाहन रेंगते रहे। सरैया रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से भी राहगीरों व एंबुलेंस को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
नवीन गंगापुल पर लगा जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में जाजमऊ गंगा पुल पर शुक्रवार को एनएचएआई की ओर से मरम्मत कार्य कराया गया। ऐसे में रास्ता संकरा होने से लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन छह घंटे तक रेंगते हुए निकले। बीच-बीच में जाम भी लगता रहा। त्रिभुवनखेड़ा से गंगा पुल तक तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। गंगाघाट पुलिस ने किसी तरह से वाहनों को निकलवाया। वहीं, नवीन गंगा पुल पर दो व सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर एक घंटे जाम लगा रहा।

विज्ञापन

जाम में फंसे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। एनएचएआई ने दोपहर 12 बजे से जाजमऊ पुराने गंगा पुल पर मरम्मत कार्य शुरू कराया। इसके लिए आधे मार्ग पर बैरिकेडिंग कराई गई, जिससे रास्ता संकरा हो गया। वाहनों को निकलने में दिक्कतें आने लगी। दोपहर 12 से शाम छह बजे तक वाहन रेंगते हुए कानपुर की ओर निकले। बीच-बीच में जाम भी लगा, मौजूद पुलिस ने जाम खुलवाया। त्रिभुवनखेड़ा तिराहे से जाजमऊ गंगापुल तक तीन किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही।

विज्ञापन

http://



सरकारी एंबुलेंस भी जाम में फंसी

इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुईं। वहीं, सुबह दस से 12 बजे के बीच नवीन गंगापुल मार्ग पर भदई अमावस्या पर्व के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ होने और वाहनों का लोड बढ़ने के कारण दोपहर 12 बजे तक जाम रहा। यातायात पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया। इधर सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर दोपहर 12 से 1 बजे के बीच देर तक रेलवे फाटक बंद होने के कारण जाम रहा। जिसमें उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही एक सरकारी एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही, जिसे पुलिस ने निकलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें