फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ वसूली में कानपुर रीजन अव्वल

Sat, 14 Mar 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कंपनियों से भविष्य निधि (पीएफ) वसूलने में कानपुर रीजन अव्वल आया है। इस रीजन से ही सर्वाधिक एक करोड़ 80 लाख की वसूली हुई है। जो बीते कई साल में सबसे अधिक है। पिछले वर्ष पीएफ वसूली में कानपुर रीजन को तीसरा स्थान मिला था।
विज्ञापन


31 मार्च तक यह रिकवरी आंकड़ा दो करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। क्षेत्रीय भविष्य निधि संगठन कानपुर परिक्षेत्र में कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, बरेली कार्यालय आता है।

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी महीने में चलाए गए विशेष रिकवरी अभियान के तहत कानपुर रीजन में 151 से अधिक औद्योगिक इकाइयों, प्रतिष्ठानों पर वसूली कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 78 लाख 29 हजार से अधिक की रिकवरी की गई।
विज्ञापन


बीते वर्ष से यह सात गुना से अधिक है। पिछले वर्ष यहां पर 24 लाख की ही रिकवरी हो सकी थी। इतनी अधिक रिकवरी होने से विभाग में उत्साह है।

वरिष्ठ रिकवरी अफसर एके शुक्ला ने बताया कि रिकवरी अभियान बेहद सफल रहा है। बड़े पैमाने पर कार्रवाई करके वसूली हुई है। वित्तीय वर्ष के अंत तक और रिकवरी बढ़ने की संभावना है। कई डिफाल्टरों को नोटिस भेजी जानी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष रिकवरी के मामले में कानपुर तीसरे स्थान पर था। जबकि इस वर्ष पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें