अमरीश की एक करीबी रिश्तेदार है टि्वंकल
हालांकि, इस पूछताछ में एक नया नाम टि्वंकल जरूर सामने आया है। यह टि्वंकल कोई और नहीं बल्कि अमरीश की एक करीबी रिश्तेदार है, जिसका मोबाइल नंबर उसने इसी नाम से सेव कर रखा है। वारदात का पता शाम सात बजे चलने के बाद भी रात 10 बजे उमा के पति शिवमंगल और बेटे अमरीश ने पुलिस को घर में हत्या और लूट की सूचना दी थी।
हत्या और 25 लाख के गहनों की लूट बन गई
शक के आधार पर जब पुलिस अमरीश को थाने ले आई तो वह बार-बार बयान बदलता रहा। कभी कहता वह एक बार घर आया था, तो कभी कहता तीन बार। इसी तरह उसने पत्नी नेहा और पास-पड़ोस के लोगों को भी पहले हार्ट अटैक से मौत की बात बताई थी। बाद में वह हत्या और 25 लाख के गहनों की लूट बन गई।
80 घंटे अमरीश को हिरासत में लेकर पूछताछ
पुलिस ने करीब 80 घंटे अमरीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन पुलिस उसके खिलाफ एक भी ऐसा साक्ष्य नहीं जुटा सकी, जिसके आधार पर वह उसे जेल भेज सके। कहानी में टि्वंकल नाम का एक नया मोड़ जरूर आया। अमरीश में सेव इस नाम की पड़ताल की गई, तो वह उसकी करीबी रिश्तेदार निकली, जिनका असली नाम कुछ और है।
नए सिरे से जांच कर रही है पुलिस
इसी नंबर पर अमरीश ने वारदात से पहले और बाद में कई बार बात भी की थी। बताया जाता है कि उमा देवी इस महिला रिश्तेदार से उसके बात करने का विरोध करती थीं। फिलहाल, पुलिस मामले की नए सिरे से जांच कर रही है। वहीं, पुलिस और अमरीश के बीच सवाल-जवाब कुछ ऐसे रहे।
अमरीश अभी भी पुलिस के शक के घेरे में है। उसके खिलाफ परिस्थितिजन्य तमाम साक्ष्य हैं। रही बात गहनों की तो उसे भी तलाश लिया जाएगा। -रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर