कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों और रेजिडेंट डॉक्टरों को सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा द्विवेदी रहीं। इसका समन्वय डॉ. वंदना शर्मा और डॉ. करिश्मा शर्मा ने किया। वैज्ञानिक सत्र में डॉ. पविका लाल और डॉ. भारती शर्मा ने सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग, शीघ्र निदान और महिलाओं में जागरूकता के महत्व पर विचार रखे।
नियमित जांच से समय पर हो सकती है पहचान
वक्ताओं ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की नियमित स्क्रीनिंग से बीमारी का शुरुआती अवस्था में पता लगाया जा सकता है। समय से पहचान होने पर प्रभावी रोकथाम और उपचार संभव है। उन्होंने चिकित्सकों से महिलाओं को नियमित जांच के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया।
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान
सीएमई के बाद विभाग के संकाय सदस्यों और रेजिडेंट डॉक्टरों की ओर से शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों के योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. रेणु गुप्ता, डॉ. शैली अग्रवाल, डॉ. दिव्या द्विवेदी, डॉ. प्रतिमा वर्मा, डॉ. उरूज जहां, डॉ. प्रीति त्यागी, डॉ. रश्मि यादव और डॉ. रश्मि गुप्ता समेत अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।