फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RavindraNath Soni Scam: ब्लूचिप की रिलेशनशिप मैनेजर भी शिकार…NRI से ठगे 6.5 करोड़, जापान से दुबई तक फैला जाल

Thu, 25 Dec 2025 06:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में 1500 करोड़ की ठगी के मामले में एनआरआई से 6.5 करोड़ और कंपनी मैनेजर से 17 लाख की लूट की नई एफआईआर दर्ज हुई है। मामले में सोनू सूद और खली को भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
साइबर ठग रविंद्रनाथ सोनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाठग और उसके साथियों ने निवेशकों के साथ ब्लूचिप कंपनी के अधिकारियों व स्टाफ को ठगी का शिकार बनाया। लखनऊ निवासी कंपनी की रिलेशनशिप मैनेजर नेहा से रिटर्न स्कीम और सेल्फ ट्रेडिंग के नाम पर 17 लाख रुपये ठग लिए गए। उन्होंने और बिहार के एनआरआई संदीप पांडेय ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। संदीप से 6.50 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। अब तक इस मामले में कोतवाली पुलिस 17 प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन

कई देशों के 700 से अधिक लोगों से निवेश के नाम पर 1500 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसमें दुबई, शारजाह, मलेशिया, जापान, फ्रांस आदि शामिल हैं। पुलिस और एसआईटी ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह राजफाश कोतवाली क्षेत्र में हुई 42.29 लाख रुपये की ठगी में गिरफ्तार दिल्ली के मालवीयनगर निवासी रविंद्रनाथ सोनी से पूछताछ में हुआ। आरोपी और उसके साथियों ने लोगों को हर महीने ढाई से तीन प्रतिशत ब्याज देने का वादा कर निवेश कराया।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी रविंद्रनाथ सोनी - फोटो : अमर उजाला
सोनू सूद, खली को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है
प्रमोशनल कार्यक्रमों में कई हस्तियों को आमंत्रित किया।  इसमें अभिनेता साेनू सूद, रेसलर खली, विवेक ओबरॉय, डिनो मोरिया, दीपिका पादुकोण समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस की ओर से सोनू सूद, खली को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। बुधवार को लखनऊ निवासी नेहा सक्सेना और बिहार के गोपालगंज के संदीप पांडेय पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मिले।
विज्ञापन

खली और सोनू सूद के साथ मौजूद ठग - फोटो : amar ujala
दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि नेहा सक्सेना ब्लूचिप कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर थी। उससे भी गारंटी रिटर्न स्कीम और ब्लूचिप सेल्फ ट्रेडिंग में 17 लाख रुपये जमा करा लिए। उसने अधिकारियों से रुपये मांगे, तो बहाने बनाए गए। नेहा की तहरीर पर रविंद्रनाथ सोनी व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसी तरह संदीप पांडेय से कई बार में 6.5 करोड़ रुपये का निवेश कराया गया। संदीप की ओर से कोतवाली में अलग एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें