फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर रेव पार्टी: कोकीन और LSD की जांच के लिए लैब पहुंची पुलिस, पुष्कर से जुड़े नशीले कारोबार के तार

Wed, 22 Apr 2026 12:40 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर रेव पार्टी में बरामद कोकीन और एलएसडी को फॉरेंसिक जांच के लिए कन्नौज भेजा गया है, जबकि आरोपियों ने पुष्कर से नशा लाने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब नशीले पदार्थों के अंतरराष्ट्रीय और अंतर्राज्यीय कनेक्शन को खंगालने के लिए पुष्कर के होटलों में भी दबिश देगी।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल साथ में एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एनआरआई सिटी के होटल में रेव पार्टी के दौरान जब्त किए गए एलएसडी, कोकीन, चरस और गांजे को जांच के लिए मंगलवार को कन्नौज स्थित फॉरेंस साइंस लैब भेजा गया है। वैज्ञानिकों से इसकी रिपोर्ट जल्द देने की मांग की गई है। एनआरआई सिटी के स्टैला नाओमी होटल में शुक्रवार को पार्टी का आयोजन किया गया। युवाओं को इंस्टाग्राम के माध्यम से जानकारी दी गई थी, जिसकी इंट्री फीस एक हजार रुपये थी।

विज्ञापन

पार्टी में लगभग 144 युवक और युवतियां शामिल हुए थे। सूचना पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और नवाबगंज पुलिस ने छापेमारी की। मौके से चरस, गांजा, कोकीन, एलएसडी (लायसर्जिक एसिड डाईइथाइलामाइड) बरामद हुआ। पुलिस ने जाजमऊ के फरदीन और गुमटी नंबर पांच के मोहित जायसवाल को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

होटल में पूछताछ की तैयारी कर रही है पुलिस
नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि होटल के मैनेजर व अन्य अधिकारियों से पार्टी के संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है। नवाबगंज इंस्पेक्टर के मुताबिक नशीले पदार्थ मोहित जायसवाल लेकर आया था, जबकि फरदीन ने पार्टी का आयोजन किया था। मोहित ने बताया कि पुष्कर में होली के दिन रेव पार्टी आयोजित हुई थी। वहां एक विदेशी नागरिक से उसे एलएसडी मिला था। पुलिस वहां के होटल में पूछताछ की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें