फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चूहे ने कुतरा तार, फ्रिज में उतरा करंट, मां की मौत, बेटा झुलसा, साफ-सफाई करने के दौरान हुआ हादसा

Wed, 01 Jul 2026 11:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जबकि बेटा झुलस गया। बेटा मां की मदद के लिए पहुंचा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के यशोदानगर में इलेक्ट्रीशियन के घर पर मंगलवार को चूहे के तार कुतरने से फ्रिज में करंट उतर आया। इसी दौरान साफ-सफाई करते समय करंट की चपेट में आई महिला की मौत हो गई। मां को बचाने के दौरान बेटा भी झुलस गया। हादसे के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


यशोदानगर सैनिक चौराहे के पास रहने वाले धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे पत्नी रीता कुशवाहा (40) पोछा लगा रही थीं। तभी उन्होंने हाथ फ्रिज पर रखा तो वह करंट की चपेट में आ गईं। मां की मदद के लिए पहुंचा बेटा कुछ सेकेंड के लिए करंट की चपेट में आ गया जिससे वह झुलस गया। परिजन ने महिला को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र के अनुसार फ्रिज का सप्लाई वाला तार चूहे ने कुतर दिया था।
विज्ञापन

यही तार फ्रिज से छू जाने के कारण पूरे फ्रिज में करंट उतर आया था। बेटी वैष्णवी मां को याद कर बिलखती रही। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह के अनुसार फ्रिज में करंट उतरने से महिला की चपेट में आकर मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें