महाराजपुर के हाथीपुर गांव में सोमवार को उपद्रव करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। मामले में तीन नामजद समेत 50 लोगों पर बलवा, भड़काऊ भाषण देने व हिंसा फैलाने का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा गांव में पीएसी की गश्त जारी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
बता दें कि 17 जून को दो दिनों से लापता डीसीएम चालक गोलू सिंह का हाईवे पर शव मिला था। परिजन ने गांव के ही इशाक समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पा रही थी। सोमवार को गोलू के परिजन के साथ कुछ हिंदू संगठनों के लोगों ने गांव में घूम-घूमकर दूसरे समुदाय के लोगों की दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की थी।