फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर रेपकांड: मुख्यारोपी पर पॉक्सो समेत बढ़ाई गईं अन्य धाराएं, आठ को दाखिल होगा आरोप पत्र

Sat, 06 May 2023 09:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: हुक्काबार में डॉक्टर दंपती की बेटी से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी को जेल से तलब कर धाराएं बढ़ाई गई हैं। मामले में आठ मई को आरोपपत्र दाखिल होगा। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
कानपुर रेपकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र के हुक्काबार में डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी विनय ठाकुर को विवेचक ने गुरुवार को कोर्ट में ही तलब कराने के बाद उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों में पॉक्सो समेत अन्य धाराएं बढ़ाई हैं।

विज्ञापन

विवेचक के अनुसार सोमवार को कोर्ट में सभी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा। बर्रा निवासी डॉक्टर दंपती की 16 वर्षीय बेटी के साथ तीन मार्च को जरौली निवासी विनय ठाकुर ने एमजी कैफे में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाने के बाद दुष्कर्म किया था।
छात्रा के पिता ने विनय, उसके साथी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, अमन सेंगर व चार अज्ञात पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकी व नशीला पदार्थ पिलाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बाद में हुक्का बार संचालक शोभित पाल को भी आरोपी बनाते हुए जेल भेज दिया था।

विज्ञापन

पुलिस ने जुटाए हैं पर्याप्त साक्ष्य
विवेचक इंस्पेक्टर विजय शुक्ला ने बताया कि विनय को बुधवार को कोर्ट में एक घंटे के लिए पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद उसके खिलाफ पॉक्सो, रंगदारी, आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिए हैं।

दरिंदगी की सारी हदें हुईं थी पार
बता दें कि  बर्रा के एमजी कैफे (हुक्काबार) में बीते तीन मार्च को छात्रा से जरौली में रहने वाले विनय ठाकुर ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसे बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, अमन सेंगर और उनके पांच दोस्तों को सौंप दिया। सभी ने सुनसान जगह पर किशोरी के साथ गैंगरेप का प्रयास किया।
विज्ञापन

छात्रा अवसाद में, चल रहा है इलाज
डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी से आरोपियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थीं। उसके होंठ, गाल, जांघों समेत शरीर पर आठ जगहों पर दांतों से काटा था, जिससे घायल हुई थी। इसका खुलासा छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में हुआ था। इस घटना के बाद से छात्रा अवसाद में है, जिसका परिजन इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें