हाय नी तेरा कोका कोका, ऑल ब्लैक, जैगुआर जैसे गानों को मंच पर जब गायक सुक्खी ने गाया तो युवा झूम उठे। मौका था रनिया स्थित सेंगर रिजॉर्ट में उत्तम इवेंट्स की ओर से रंग मिलन 2.0 समारोह का। यहां पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर सुक्खी ने श्रोताओं को देर रात तक अपने गानों पर खूब डांस कराया। लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर, सीटी बजाकर और तालियां बजाकर उत्साह जताया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह से ही हो गई। रेन डांस पर युवाओं में उमंग नजर आई।
रंग मिलन 2.0 समारोह में गायक सुक्खी
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों से लेकर युवा तक होली के रंगों में रंगे नजर आए। बलम पिचकारी, रंग बरसे जैसे गाने बजते रहे और लोग पानी और रंगों के साथ झूमते रहे। डीजे पर बरखा और कुश की प्रस्तुतियां हुईं। अबूजर एजेक्स, रॉकस्टार अमनदीप, अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का आकर्षण मशहूर पंजाबी सिंगर सुक्खी रहे।
गायक सुक्खी
- फोटो : अमर उजाला
आयोजक अंशुल उत्तम ने बताया कि युवाओं ने खूब उत्साह दिखाया। इस तरह का आयोजन शहर में पहली बार हुआ है। यहां 60 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए, जिसमें अनलिमिटेड गुलाल, रोमांचक रेन डांस, सेल्फी पॉइंट्स के साथ होली की सजावट की गई। देर शाम जमकर आतिशबाजी भी हुई। यहां सभी के लिए अनलिमिटेड फूड और ठंडाई रही।