फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: राजाराम हत्याकांड में मुर्दा निकला जिंदा; लखनऊ में मिला मृत संतोषी; पुलिस कमिश्नर करेंगे पूछताछ

Fri, 06 Feb 2026 11:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: राजाराम हत्याकांड में वादी नरेंद्र देव का झूठ पकड़ा गया है। लखनऊ का संतोषी जिसे मृत बताया गया था, वह जीवित मिला है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल आज मुख्य आरोपी दिल नियाय से स्वयं पूछताछ करेंगे, जबकि फरार महिला की तलाश में टीमें मुंबई भेजी गई हैं।
विज्ञापन
राजाराम हत्याकांड: रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित राजाराम हत्याकांड की विवेचना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को जिंदा ढूंढ निकाला जिसे कागजों में मृत घोषित कर दिया गया था। अग्रिम विवेचना की मांग करने वाले वादी नरेंद्र देव ने जिस संतोषी को मृत बताया था। वह न केवल जीवित है, बल्कि लखनऊ के इंदिरानगर में अपनी बेटी के साथ रह रहा है। 

विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया है कि पुलिस को इस हत्याकांड से जुड़े जिस संदिग्ध महिला की तलाश थी। वह मुंबई स्थित अपने ठिकाने से कहीं और चली गई है। पुलिस की एक टीम मुंबई में है, जबकि दूसरी टीम लखनऊ में है। वहीं एफआईआर में नामजद गोली मारने के आरोपी दिल नियाय को आज फिर पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है। पुलिस कमिशनर रघुबीर लाल स्वयं पूछताछ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें