फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: राजा नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त, अवैध रूप से चल रहा था एनआईसीयू, बेबी वॉर्मर में लगी थी आग

Mon, 09 Feb 2026 10:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजा नर्सिंग होम में बंद हुआ ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिठूर में संचालित राजा नर्सिंग होम में एनआईसीयू अवैध रूप से संचालित हो रहा था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करते हुए कोई भी चिकित्सकीय गतिविधियां न करने की चेतावनी दी। एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि राजा नर्सिंग होम का पंजीकरण था, लेकिन संचालक ने एनआईसीयू संचालित होने की सूचना नहीं दी थी। एनआईसीयू के लिए अस्पताल में प्रशिक्षित डॉक्टर व स्टाफ की भर्ती के साथ ही चिकित्सकीय उपकरण की भी आवश्यकता होती है।

विज्ञापन


अस्पताल का लाइसेंस लेते समय अगर किसी को एनआईसीयू शुरू करना होता है तो उसकी जानकारी के लिए अलग फॉर्म भरना पड़ता है और उसी के अनुसार स्टाफ की भर्ती होती है। अगर कोई बाद में शुरू करना चाहता है तो स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराना होता है और उसका दोबारा पंजीकरण होता है। राजा नर्सिंग होम के संचालक ने सूचना नहीं दी और एक नवजात की जान चली गई।

विज्ञापन

इसी बेबी वॉर्मर में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
एसीएमओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि कि बेबी वॉर्मर में शॉर्ट सर्किट या अधिक गर्म होने से आग लगी है। इसकी मेंटेनेंस ठीक से नहीं हुई या स्टाफ ने लापरवाही बरती, गलती अस्पताल की है। ऐसे में इनका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। एनआईसीयू को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें